पूर्व नौकर ने एएसआई के क्वार्टर से 15 हजार रुपए चुराए

ए.एस.आई. के सरकारी क्वार्टर में से चोरी करने वाले दो चोरों को थाना डिवीजन न.8 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह चोरी नौकरी से निकाले नौकर ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की है। जिनकी पहचान अश्वनी कुमार और अनंतवीर सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन न.8 की पुलिस ने ए.एस.आई. अमरजीत सिंह के बयानों के आधार पर दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। जांच अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह बतौर ए.एस.आई. थाना डिवीजन-3 में तैनात है। वह 13 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। जब वह दोपहर करीब सवा 12 बजे अपने क्वार्टर में आए। उन्होंने देखा कि क्वार्टर का लॉक टूटा हुआ था और अलमारी में से बैग चोरी हो चुका था। उस बैग में आधार कार्ड, 15 हजार रुपए कैश व दस्तावेज थे। सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से पता लगा कि उनके घर में अश्वनी कुमार ने अपने दोस्त अनन्तवीर सिंह के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी अश्वनी कुमार पहले शिकायतकर्ता ए.एस.आई. के घर में काम करता था, जिसे लगभग डेढ़ महीना पहले ही काम से हटा दिया था। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *