धमतरी| बर्खास्त कर्मचारियों को दोबारा सेवा में बहाल करने सहित अपनी 4 मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों के महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने सहकारिता मंत्री से मुलाकात की। 13 फरवरी को सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की। सहकारी कर्मचारी संघ के जिला कार्यवाह अध्यक्ष नरेंद्र ने बताया कि पूर्व सरकार ने ऑपरेटरों को 12 महीने का वेतन देने, धान खरीदी में हो रही सभी समस्याओं के समाधान सहित सुखद वर्ष 2023, 2024 और 2025 तक शून्य शॉर्टेज प्रोत्साहन राशि देने और मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर 3 लाख प्रति वर्ष बतौर प्रबंधकीय व्यय अनुदान राशि देने का आश्वासन दिया था। सरकार द्वारा एक अंतर-विभागीय समिति का गठन किया था। इसके अतिरिक्त, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 50 प्रतिशत समिति कर्मचारियों को समिति प्रबंधक के रूप में नियुक्त करने, आंदोलन के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर, बर्खास्तगी और निलंबन जैसी कार्रवाइयों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।


