अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर ईको की ओर से महाशिवरात्रि मनाई। क्लब के प्रधान हरबीर सिंह की अध्यक्षता में कचहरी चौक मनाई महाशिवरात्रि पर्व दौरान फलों का लंगर लगाया। इस मौके पर प्रधान हरबीर ने कहा कि शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात है। इस दिन किए दान पुण्य शुभकारी होते है। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय आहूजा, रोहित दुआ, विपिन शर्मा, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, पुनीत बंसल, संजय मेहरा, जेपी सिंह, सरबजीत सिंह, नरेंद्र काला आदि ने ने सेवा निभाई।


