भास्कर न्यूज |लातेहार/मनिका रविवार शाम मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास िनलंबित सीओ ने शराब के नशे में अपने वाहन से िशव बारात के दौरान वाहनों को टक्कर मारने के मामले मे रात 10 बजे थाने से छोड़ िदया गया। उनसे मात्र 10500 रुपए फाइन िलया गया। जांच में सामने आया कि उनके वाहन का इंश्योरेंस 21 नवंबर 2025 को समाप्त हो गया है। जबकि प्रदूषण प्रमाणपत्र 29 दिसंबर 2023 से ही फेल है। परिवहन नियम के अनुसार नशे की हालत में बिना वैध कागजात गाड़ी चलाना सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। उल्लेखनीय है िक घटना के वक्त सीओ काले रंग की थार (जेएच 01ईवाई-0049) पर थे और उस पर डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड और अंदर प्रशासन िलखा था। घटना के बाद पुलिस ने भीड़ से बचाते हुए अधिकारी प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाने पहुंचाया।इधर, स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद उन्हें रात करीब 10 बजे थाने से छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि यही अपराध कोई आम व्यक्ति करता तो पुलिस सख्त कार्रवाई करती। सीओ पर 10500 रुपए का किया गया है फाइन : डीटीओ डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) मामले में 10500 रुपए का फाइन किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि वाहन का इंश्योरेंस व प्रदूषण फेल था, तो उसकी चालान नहीं काटी गई। तो उन्होंने कहा कि थाना के द्वारा गाड़ी को जब्त किया गया था। थाना से जो बताया गया, उसके अनुसार फाइन काटा गया है। फाइन लेने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।


