लातेहार | उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में बैठक कर आपूर्ति विभाग से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत, सुसुप्त राशन कार्ड, नमक वितरण, पीवीटीजी डाकिया योजना का कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने समेत अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं योजनाओं की निगरानी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जनसेवक, संबंधित उपस्थित थे।


