पीडीजे और उपायुक्त ने जेल का किया निरीक्षण

लातेहार | लातेहार के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान बोर्ड ने बंदियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि उनके साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जा रहा है। बंदियों ने बताया कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होता। इसके बाद टीम ने जेल के प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नाश्ता-भोजन तथा मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध होने की स्थिति की जानकारी ली। प्रधान न्यायाधीश ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों के लिए समुचित शिक्षा व्यवस्था कराने की बात कही। साथ ही जेल में स्कैनर का सही उपयोग सुनिश्चित करने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की न्यायालय में पेशी कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता कमलेश कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *