भास्कर न्यूज | गढ़वा 17 फरवरी से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर गढ़वा जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 के 2300 और कक्षा 12 के 450 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जिन छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था एवं पर्याप्त दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे। कक्षा 12 के लिए इस वर्ष पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन व्यवस्था लागू की गई है। बीएनटी सेंट मेरी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ओएसएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। इस नई डिजिटल प्रणाली से मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग 10 दिनों के भीतर पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मूल्यांकन से परिणाम अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर एवं प्रश्नपत्र सेट को सही ढंग से अंकित करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। साथ ही किसी विवाद की स्थिति में प्रश्नपत्र का अंग्रेजी संस्करण अंतिम रूप से मान्य होगा। कक्षा 12 के लिए इस वर्ष पहली बार ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन व्यवस्था लागू की गई


