बिजली बिल 2025 और स्मार्ट मीटर बढ़ाएंगे आर्थिक बोझ: पेंशनर्स

भास्कर न्यूज | अमृतसर पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल पेंशनर्स एसोसिएशन सब-अर्बन सर्किल की एक विशेष कन्वेंशन सोमवार को मजीठा रोड पावर कॉलोनी में आयोजित की गई। सर्किल प्रधान कर्म सिंह राजासांसी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फिरोजपुर से राकेश कुमार और मुख्तार सिंह मुहावा विशेष रूप से शामिल हुए। कन्वेंशन में नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। नेताओं ने मांग की कि 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 2.59 का गुणक दिया जाए और पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ‘बिजली बिल 2025′ और स्मार्ट मीटर आम जनता व पेंशनरों पर आर्थिक बोझ बढ़ाएंगे। इसके अलावा, बिजली निगम की 50 एकड़ जमीन बेचने और कॉरपोरेशन को निजी हाथों में सौंपने के फैसले की भी कड़ी निंदा की गई। राम लुभाया ने पेंशनरों के पहचान पत्रों पर ‘पंजाब सरकार’ लिखने की मांग की, ताकि उन्हें सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। साथ ही, गुमशुदा सर्विस बुक्स के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर सविंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह और निर्मल सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *