शिव विवाह: डमरू का नाद, भजन की धुन

भास्कर न्यूज | अमृतसर वृंदावन गार्डन कालोनी स्थित शिवाला मंदिर श्री श्याम धाम में महाशिवरात्रि मनाई गई। इसमें उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या में विष्णु पोद्दार ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भगवान शंकर का अनुपम शृंगार देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं भजन गायक अतुल दर्शी ने भोले बाबा के भजनों के माध्यम से पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया। जब उन्होंने शिव विवाह के भजन में डमरू का नाद किया तो श्रद्धालु मस्त होकर नाचने लगे। आरती के पश्चात प्रीतिभोज का भी आयोजन किया। इससे पहले सुबह मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने सपरिवार कतारबद्ध होकर भगवान शंकर परिवार की पंचामृत, बिल्वपत्र, बेलफल, भांग, धतूरा, आक, फूलमाला, फल, मिठाई से पूजन करके परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विजय सिंघानिया, वशिष्ठ गोयनका, प्रेम हरलालका, सचिन सराईया, अरूण मंगल, नरेश सराफ, सुनील सराफ, नरेश पोद्दार, पवन बगड़िया, अजय बाजोरिया, संजय गोयनका, ऋषि पोद्दार, अमित जालान गोपाल समेत कई भक्तों ने हाजिरी भरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *