अमृतसर| मजीठा रोड माता सुधा धाम मंदिर में महाशिवरात्री मनाई गई। माता सुधा की अध्यक्षता में भगवान शिव और मां गोरा जी का विवाह कराया। इसमें पूर्व विधायक चौधरी सुनील दत्ती समेत कई नेता मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान माता सुधा ने आए सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर गुरमेल सिंह, शिवा, दीपक सैनी, नीरज सैनी, बलराज सिंह, शेर सिंह, दविंदर, मदन लाल समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


