कुब्बी बेरी मंदिर में शिव विवाह कथा

अमृतसर| मंदिर शिव धाम बाबा स्वरूप दास कुब्बी बेरी शक्ति नगर में महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाई। प्रधान प्रमोद भाटिया, वीना भाटिया की अध्यक्षता में मनाई महाशिवरात्रि दौरान पंडित फतेह कृष्ण शास्त्री ने रुद्राभिषेक किया। इसके बाद हवन यज्ञ करके सभी ने मिलकर आहुतियां डाली। इसी दौरान रात को शिव विवाह कथा वाचक परम सावल, राधा सावल और सावल सेवा संस्थान की टीम ने किया। इसी दौरान पंडित ने मिलकर शिव, पार्वती का शृंगार किया। सारा मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंदिर कमेटी महासचिव पंकज, आभा महाजन, सचिव पवन महाजन ने आए भक्तों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, शशी भाटिया, राहुल, पलक, प्रथमेश भाटिया, मुकेश मिनी तालवाड, सुनील, शालिनी भाटिया, विकास, सपना भाटिया, रिशु, विकास, कृतिक जोहर, जगदीश कक्कड़, जगदीश कालरा और मां कांगड़ा देवी सेवा सोसायटी के प्रधान राजीव रतडा, मनदीप मिगलानी, सौरव सोनू, प्रिंस मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *