हेरोइन और ड्रग मनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर| देहाती पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीमावर्ती लोपोके थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान धारीवाल गांव निवासी जजबीर सिंह उर्फ जज्जी 280 ग्राम हेरोइन और 4 हजार रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद नामजद आरोपी सक्कर सिंह को भी काबू किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मत्तेवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोगावां निवासी सुखदेव सिंह उर्फ कालू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 नशीली गोलियां और 2700 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *