पीएससी परीक्षा 22 फरवरी को होगी गर्ल्स कॉलेज में की जा रही है तैयारी

भास्कर न्यूज | बेमेतरा लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय में 22 फरवरी को आयोजित होने वाली पीएससी परीक्षा की तैयारियां की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में कुल 360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। महाविद्यालय में वर्तमान में 837 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में पीजी की छात्राएं भी शामिल हैं। कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं भी प्रारंभ हो चुकी हैं। वर्ष 2022 से पांच नियमित प्राध्यापकों की पदस्थापना है। इधर, कॉलेज में कुछ प्राध्यापकों की अनियमित उपस्थिति को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। प्राचार्य विनीत गौतम ने बताया कि बायोमैट्रिक फेस अटेंडेंस लागू है, इसके बावजूद कुछ शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को लेकर उच्चाधिकारियों को दो बार लिखित सूचना भेजी जा चुकी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त संतोष देवांगन से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिकायत संज्ञान में है और शीघ्र ही सरप्राइज जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्राध्यापकों की अनुपस्थिति पर की जाएगी कार्रवाई महाविद्यालय में महिला टॉयलेट और वॉशरूम की पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि चरित्र हनन, अभद्र व्यवहार या अन्य आरोप निराधार हैं। संस्था में शैक्षणिक वातावरण सामान्य है और नियमित साफ-सफाई की जाती है। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि प्राध्यापकों की अनुपस्थिति की जानकारी मिली है। कॉलेज में सरप्राइज चेकिंग कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर नियमित व अतिथि प्राध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *