रावन| रावन में मेहर समाज द्वारा गुरु रविदास जी की जयंती कार्यक्रम में कलशयात्रा रविदास चौक से गली भ्रमण कर बंधवा तालाब से जल लेकर वापस पंहुचा। पश्चात मंच पर अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार मंडल अध्यक्ष हेमंत बाघमार द्वारा गुरुदेव के मूर्ति का पूजा अर्चना की गई। अतिथियों ने रविदास को समाज सुधारक व छुआछूत को दूर करने वाला संत बताया। मंडल अध्यक्ष द्वारा राजस्व मंत्री द्वारा स्वेच्छानुदन 8000 राशि की घोषणा की।


