बीजापुर| अटल आवास मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि पर दो दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को गायत्री मंदिर से नवनिर्मित शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शिवलिंग को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा, जिसमें देर रात तक भक्त झूमते रहे। रविवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग के रूप में भगवान शंकर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए, जहां उन्होंने सैकड़ों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।


