महासमुंद| यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें भारतीय आर्थिक सेवा के कुल 16 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के कुल 28 पद है। आवेदन 3 मार्च तक किए जा सकते हैं।


