जालंधर | श्री राम सत्संग सभा राम मंदिर डिफेंस कॉलोनी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को भक्त जुड़े। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुनीता कपूर ने भोलेनाथ का गुणगान किया। समागम में पार्षद प्रो. कंवर सरताज, मंदिर कमेटी के सदस्य नरेश मल्होत्रा, अश्वनी शर्मा, विनीत ओबेरॉय, सुभाष शर्मा, आरसी शर्मा, बलविंदर सिंघल मौजूद रहे।


