कटेकल्याण से मोखपाल जाने वाली सड़क में टूटी पुलियों को नहीं बनाने से परेशानी बढ़ गई है, लगातार हो रही बारिश से अब ये सड़क बंद हो जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों को हाट-बाजार जाने में परेशानी होगी साथ ही ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए चक्कर काटना पड़ेगा। दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोग इससे प्रभवित होंगे। मोखपाल से कटेकल्याण जाने वाली सड़क पर विभाग महज मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर अब बजट नहीं होने का हवाला दे रहा है। -लखन मंडावी, दंतेवाड़ा


