किसान न्याय जनसभा से किसानों को जोड़ेगी आप: अभिषेक

आम आदमी पार्टी जिला जांजगीर‑चांपा द्वारा ग्राम पंचायत कुकदा में किसान न्याय जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को लगातार प्रताड़ित किया है। एक‑एक दाना खरीदने का वादा करने वाली सरकार ने रकबा समर्पण और भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। उनका कहना था कि राज्य बनने के बाद इस वर्ष किसानों को सबसे ज्यादा परेशान किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी को लेकर विष्णुदेव साय सरकार की नीयत ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में किसान न्याय जनसभाओं के माध्यम से किसानों को जोड़कर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता और उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका के साथ नई ट्रेड डील के तहत भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 0 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जबकि अमेरिका ने भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। जिला अध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि धान भुगतान निकालने किसानों को सुबह 4 बजे से बैंक पहुंचना पड़ रहा है और देर रात तक लाइन में लगना पड़ रहा है। जिला महासचिव विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अभी भी बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *