सेना भर्ती: 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

कवर्धा| भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा नई भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है, जो 1 अप्रैल तक खुली रहेगी। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। इनमें अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक, स्टोरकीपर), अग्निवीर ट्रेडमैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *