27 तारीख के बाद विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा शहर

गढ़वा | गढ़वा में नगर परिषद चुनाव इस बार नई दिशा और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहर की सड़कों पर उमड़ती भीड़, घरों से निकलती मातृशक्ति, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद यह संकेत दे रहा है कि गढ़वा बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। चुनावी माहौल के बीच नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली ने जनसंपर्क अभियान चलाया। सोमवार को आरके पेट्रोल पंप से शुरू हुआ जनसंपर्क कारवां जब वार्ड संख्या 18, 19, 20 और 21 सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचा, तो कई स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गली-मोहल्लों में महिलाओं की भागीदारी ने अभियान को विशेष ऊर्जा दी। महिलाएं न केवल समर्थन जता रही थीं, बल्कि शहर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दे रही थीं। युवाओं ने भी जोशीले नारों के साथ प्रत्याशी का स्वागत किया। हर तरफ एक ही स्वर सुनाई दे रहा था अब गढ़वा बदलेगा। जनता के स्नेह और समर्थन से अभिभूत विकास माली ने कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने दावा किया कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार है और 27 तारीख के बाद शहर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर विकास माली का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *