भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल आई केयर एंड लेसिक हब की ओर से 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन ‘रफ्तार के सूरमे’ के तहत 5 किलोमीटर का ‘फिटनेस व ब्रेकफास्ट रन’ कराया गया। डॉ. पीयूष सूद, डॉ. रुचि सिंह गौड़, राजेश बाहरी और डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि रन सुबह 6 बजे शुरू हुई। इसका उद्देश्य नशा मुक्त स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। दौड़ को जालंधर रनर क्लब के सुनील शर्मा सहित आयोजकों ने मशाल जलाकर और झंडी दिखाकर रवाना किया। रन अर्बन स्टेट फेज-2 पेट्रोल पंप से शुरू होकर 66 फुट्टी रोड और व्हाइट डायमंड रिसोर्ट होते हुए बियोंड ऐस्थेटिक में समाप्त हुई। राजन सियाल ने धावकों को संगीत के साथ वार्मअप कराया। बाइकर्स हेवन क्लब के दीप सिंह बब्बर और साथियों ने मोटरसाइकिल करतब दिखाए। धावकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। कई धावकों ने उत्साह से भाग लिया।


