बिना पड़ताल सोशल मीडिया पर भरोसा करना खतरनाक

भास्कर न्यूज | जालंधर दीन की जागरूकता को लेकर हाजी आबिद हसन सलमानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। लुधियाना से मदनी मदरसा संगरूर के मुफ्ती मुहम्मद वसीम अकरम ने उपस्थित लोगों को सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल सोशल मीडिया पर भरोसा करना खतरनाक प्रवृत्ति बन गया है, जो नई पीढ़ी को भ्रमित कर सकता है। मुफ्ती वसीम अकरम ने बताया कि आज लोग हर सवाल का जवाब मोबाइल फोन पर खोजते हैं, जिससे गहराई से सोचने और सही स्रोतों से जानकारी लेने की आदत कम हो रही है। उन्होंने आगाह किया कि सोशल मीडिया से मिली बिना तहकीक जानकारी युवाओं को गुमराह कर सकती है। उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो, सही और प्रमाणिक जानकारी होना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। यहां कारी गयूर अहमद और मुफ्ती मोहम्मद खालिद ने तिलावत-ए-कुरआन पाक की। कार्यक्रम में मौलाना अबू बकर, पूर्व माइनॉरिटी कमीशन सदस्य नासिर हसन सलमानी, मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान और मोहम्मद अयाज मैक्स भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *