भीलवाड़ा | श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी धाम द्वारा आयोजित फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ 22 फरवरी को रक्तदान शिविर के साथ होगा। समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि फाल्गुनी एकादशी भगवान श्याम को प्रिय है और इस अवसर पर की गई पूजा-अर्चना व सेवा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महोत्सव में मंदिर परिसर की विद्युत सजावट, रंग-बिरंगे फूल, भजन-संध्या, कीर्तन और महाप्रसादी शामिल होंगे। महोत्सव की शुरुआत सेवा कार्य से करते हुए 22 को रक्तदान शिविर लगेगा।


