शिव साईं धाम में फाग उत्सव, अभिषेक किया

भीलवाड़ा | छोटी पुलिया स्थित शिव साईं धाम मंदिर में महिला मंडल ने फाग उत्सव का आयोजन किया। मंदिर पुजारी ओम पाराशर साईं राम ने बताया कि उत्सव के दौरान महिलाओं ने गुलाल और पुष्पों से होली खेली। भगवान भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धाभाव से नृत्य किया। रात्रि में भगवान महादेव का चारों प्रहर अभिषेक एवं पूजन किया। सांसद दामोदर अग्रवाल ने परिजनों सहित पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके साथ ही दिनेश मेहता एवं उनके परिजन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी रात्रि के चारों प्रहर में भगवान महादेव का पूजन कर देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अंतिम प्रहर की पूजा के बाद भगवान महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *