राहगीरों से पेट्रोल मांगने पर विवाद, पैर में गोली मारी:क्रिकेट मैच खेलकर लौटते समय खत्म हो गया था बाइक का पेट्रोल

दमोह जिले के हिनौता तिराहे पर एक युवक की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उसने वहां से निकल रहे दो लोगों से पेट्रोल मांगा। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान युवक जैसे ही मुड़ा। पीछे से किसी ने गोली चली दी जो युवक के पैर में लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। पथरिया थाने की जेरठ पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल युवक हरिओम जाटव ने बताया कि वह आरोपी को नहीं पहचानता। वहीं सूचना मिलते ही पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर महेश कुमार ने गन शॉट की पुष्टि की है। युवक के पैर में गोली लगी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पथरिया टीआई सुधीर बेगी के अनुसार, आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। पता चला है कि युवक क्रिकेट मैच खेलने गया था। वहां से लौटते समय उसके साथ यह घटना हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *