आज शासकीय आईटीआई स्वरोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के विभिन्न अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकम आहके (महापौर, नगरनिगम छिंदवाड़ा), शीलेन्द्र सिंह (कलेक्टर छिंदवाड़ा), सी.बी. उइके (जिला नोडल प्राचार्य), सुश्री माधूरी भलावी (जिला रोजगार अधिकारी छिंदवाड़ा) और जिले की अन्य शासकीय आईटीआई के प्राचार्य उपस्थित थे। 18 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस मेले में भाग लिया और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। 600 अभ्यर्थियों ने प्लेसमेंट और अप्रेंटिस के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 224 को कंपनियों द्वारा प्राथमिक रूप से चुना गया। इसका आयोजन चार विभाग मिलकर कर रहे हैं। इनमें जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शामिल हैं। मेले में 18 कंपनियां आई। ये कंपनियां युवाओं को प्लेसमेंट देगी। इसके अलावा स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप की जानकारी भी दी जाएगी। युवाओं को करियर की सलाह भी मिलेगी। नौकरी चाहने वाले युवाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। इनमें रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आईडी और रिज्यूमे शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, छिंदवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है।


