मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। अनुपूरक बजट करीब 20 हजार करोड़ का हो सकता है। आज आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा दिए गए अभिभाषण पर आज चर्चा होगी। कल राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों और छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई बच्चों की मौतों को लेकर हंगामा कर रहे थे। जिसके चलते राज्यपाल पूरा भाषण पढ़े बिना ही सदन से चले गए थे। हालांकि, अध्यक्ष ने यह कहा कि राज्यपाल का भाषण पढ़ा हुआ माना जाएगा राज्यपाल के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें ये खबर भी पढ़ें… एमपी विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से हंगामेदार शुरुआत हुई। कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।पूरी खबर पढ़ें


