राज्य स्तरीय मानस गान से राममय हुआ कमरौद

खल्लारी| ग्राम कमरौद में आयोजित तीन दिवसीय अखंड रामायण गान का सोमवार को समापन किया गया। आयोजन ने पूरे गांव समेत क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन कथा का निरंतर बखान किया गया। इससे गांव राममय वातावरण में डूब गया। श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम आदर्श ग्राम कमरौद में देखने को मिला। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान गांव मे खेती किसानी के कार्यों को बंद रखा गया था। ताकि सभी ग्रामवासी रामचरित मानस गाथा भजन को सुन सके। कार्यक्रम में जिले के अलावा प्रदेश के दूरस्थ जिलों से भी मंडलियों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर जयप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष सहकारी समिति कर्मचारी संघ, वेणु साहू सरपंच कमरौद, लक्ष्मण साहू पूर्व जिलाध्यक्ष साहू समाज, पवन चंद्राकर, भुवन साहू, तेज राम साहू सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *