महासमुंद के अमन, नमन और प्रवीण का इन्टैक छत्तीसगढ़ ने किया सम्मान

भास्कर न्यूज| महासमुुंद 15 फरवरी को रायपुर के वृन्दावन हाल में राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। महासमुंद के कक्षा 10वीं के छात्र अमन यादव, नमन साहू के साथ ही प्रभारी शिक्षक प्रवीण साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय विरासत क्विज प्रतियोगिता दिल्ली में पांचवां रैंक हासिल करने पर यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्टैक के राज्य संयोजक अरविन्द मिश्र थे। उन्होंने कहा कि दोनों होनहार छात्र महासमुन्द व राज्य चैप्टर से प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए थे। विगत 15 व 16 दिसम्बर 2025 को इन्टैक केन्द्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में पूरे देश से 24 राज्यों के प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें अमन यादव व नमन साहू की टीम ने 5 वाँ रैंक हासिल किया जो हमारे छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गर्व की बात है। निश्चित ही दोनों छात्र व प्रभारी शिक्षक प्रवीण साहू का सम्मान करते हुए हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं। अमन,नमन और शिक्षक प्रवीण साहू ने प्रतियोगिता संबंधी अपने अनुभवों को मंच से साझा किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि सतीश अग्रवाल, प्रो. आर. के. तिवारी,सुनील बघेल,शिवी जोशी,डॉ. लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा व पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न अध्यायों के कन्विनर, को- कन्विनर व सदस्यगण उपस्थित रहे। इनके सम्मानित होने पर कन्विनर दाऊलाल चन्द्राकर,यशवंत चौधरी, राजेश्वर खरे, ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *