राजनांदगांव | नशे में मोहल्ले में उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि चौखड़ियापारा में रहने वाला विकास यदु शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं एक व्यक्ति से रुपए की मांग करने लगा, रुपए नहीं देने पर मारपीट भी की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी विकास यदु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।


