देवरबीजा| महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्राम दही मही स्थित स्वयंभू शिवलिंग मंदिर में सुबह 4 से रात 8 बजे तक भक्तों ने बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। भेड़नी स्थित नर्मदा धाम में भी दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। यहां आयोजित मेले में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। रात में अर्जुंदा वाले कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सपाद लक्ष्मेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। सिंघौरी, बीजा एवं देवर बीजा क्षेत्र के तालाब स्थित महाकाल मंदिर में भी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


