भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थ के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार:16 लाख कैश और एक किलो अफीम बरामद,रोडवेज बस स्टैंड पर मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ा

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भीलवाड़ा जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहे हैं।इसी के तहत सुभाष नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 43 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के लिए काम में लिए जाने वाले 16 लाख रुपए कैश भी बरामद किए हैं। तलाशी में मिली अफीम ओर कैश सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रभातीलाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने रोडवेज बस स्टैंड पहुंच वहां मौजूद लोगों की चेकिंग की। इस दौरान जोधपुर निवासी देराराम चौधरी (69 ) पिता बोहरा राम की तलाशी ली तो इसके पास बैग में अवैध रूप से रखी 1 किलो 43 ग्राम अवैध अफीम और 16 लाख रुपए कैश बरामद किए। अफीम खरीदने बेंचने संबंधी पूछताछ शुरु पुलिस ने अवैध अफीम और कैश को जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और आरोपी देरा राम को गिरफ्तार किया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देरामराम चौधरी अफीम खरीदकर मांडलगढ़ क्षेत्र से जोधपुर लौट रहा था।जोधपुर से वो इस क्षेत्र में अफीम खरीदने के लिए करीब 18 लाख रुपए लेकर आया था,अफीम को जोधपुर में सप्लाई करनी थी। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी कभी इस क्षेत्र में अफीम या डोडा चूरा खरीदने आया था या इस क्षेत्र में किन लोगों से उसके संपर्क हैं। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने वाली टीम में सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रभाती लाल, डीएसटी एएसआई अशोक कड़वा, हेड कांस्टेबल प्रताप राम, कांस्टेबल कमल,कन्हैया,हाकम, नरेश, सतपाल, अमर सिंह और पंकज कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *