जहां शिव हैं, वहां शत्रु भी मित्र बन जाते हैं: शास्त्री

थान खमरिया| नगर पंचायत के वार्ड-5 में राम जानकी सेवा समिति ने श्री शिव महापुराण कथा अमृत महोत्सव का आयोजन किया है। जिसके छठे दिन पं. मोहन नारायण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को शिव महिमा बताई। शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपार है। शिव साक्षात ब्रह्म हैं और अनादि देव हैं, जिनकी कृपा पाने के लिए सभी लालायित रहते हैं। उन्होंने शिव परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि शिव की शक्ति मां दुर्गा का वाहन सिंह है और शिव का वाहन नंदी बैल है। सामान्य दृष्टि में सिंह बैल का भक्षण करता है, लेकिन शिव परिवार में दोनों प्रेमपूर्वक साथ रहते हैं। इसी प्रकार भगवान शिव के गले का हार सर्प है, गणेश जी का वाहन मूषक है और कार्तिकेय का वाहन मयूर, जो सर्प का भक्षण करता है। फिर भी शिव परिवार में सभी बैरभाव त्यागकर आनंदपूर्वक रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मानव समाज भी आपसी द्वेष छोड़कर प्रेम और सद्भाव से रहे, तो शिव कृपा अवश्य प्राप्त होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *