विद्यार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक, अनुसंधान की जानकारी दी

भास्कर न्यूज | कवर्धा जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विज्ञान ज्योति परियोजना के अंतर्गत स्व पुनाराम निषाद मत्स्य महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में चल रहे अनुसंधान, तकनीकी कार्यों एवं व्यावहारिक गतिविधियों से परिचित कराना था। यह भ्रमण प्राचार्य एनके लांजेवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। महाविद्यालय में जल कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत कुमार दामले ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने मत्स्य स्वास्थ्य संरक्षण एवं उपचार, जलीय पर्यावरण प्रबंधन, मत्स्य प्रजनन एवं बीज उत्पादन (हैचरी), सामुदायिक आधारित व्यवसाय संगठन तथा मत्स्य संसाधन प्रबंधन विभागों का अवलोकन कराया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों एवं व्यावहारिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों से संवाद के माध्यम से उन्हें करियर संभावनाओं की भी जानकारी मिली। विद्यार्थियों के साथ रसायन विज्ञान के शिक्षक श्रवण कुमार, शिक्षिका विनीता देवांगन, जीवविज्ञान के शुभम गर्ग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *