कामठी के 3 दिवसीय मेले में उमड़े श्रद्धालु

ग्राम कामठी में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। यहां दूर-दराज के गांवों और शहरों से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी हुई है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन व्यवस्थाएं इतनी सुदृढ़ रहीं कि दर्शन में किसी प्रकार की अव्यवस्था नजर नहीं आई। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मेला स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर चारों दिशाओं में चेक बैरियर स्थापित किए गए, जहां आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की निगरानी की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेले में उत्साह और रौनक: धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मेले की रौनक भी देखते ही बन रही थी। झूले, खिलौनों की दुकानें, श्रृंगार सामग्री, धार्मिक वस्तुओं के स्टॉल और खान-पान की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ती रही। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने आसपास के गांवों में भी चहल-पहल बढ़ा दी। मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात: मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती की गई। भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग एंट्री और एक्जिट मार्ग बनाए गए, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *