भीलवाड़ा | सुभाषनगर क्षेत्र में देवनारायण मंदिर के नाले के पास स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर का पैनल बॉक्स खुला होने से गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। वर्तमान में पैनल का ढक्कन पूरी तरह खुला है, जिससे अंदर के विद्युत तार और उपकरण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में आवागमन अधिक होने के कारण आमजन, विशेषकर बच्चों और राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है। किसी भी समय करंट लगने या शॉर्ट सर्किट जैसी दुर्घटना हो सकती है। -दीपक कुमावत


