सहायक आचार्य के विरोध में महिला संगठनों का प्रदर्शन

भीलवाड़ा | एमएलवी कॉलेज परिसर में शराब के नशे में गलत व्यवहार करने वाले सहायक आचार्य राजेंद्र सिंह यादव के विरोध में सोमवार को कॉलेज के बाहर कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. संतोष आनंद को ज्ञापन दिया। वैदेही महिला जागृति संस्थान और राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला विंग ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर सहायक आचार्य को निलंबित करने की मांग की। एबीवीपी ने भी प्रदर्शन कर प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के नामा का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कीर्ति सोलंकी, मनीषा जाजू, मधु शर्मा, गरिमा जैन, सुमन सेन आदि मौजूद थीं। प्राचार्य डॉ. संतोष आनंद ने कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय को मामले की पूरी जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *