पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें:छिलका समेत मटर खाने से लड़की की मौत, पिता की भी तबीयत बिगड़ी

पटियाला के समाना में एक नाबालिग लड़की की मटर खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव सधानपुर की रहने वाली प्राची देवी (16) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, प्राची अपने पिता के साथ खेत से मटर तोड़ रही थी। इस दौरान उसने कुछ मटर छिलकों समेत खा लिए। कुछ देर बाद उसे उल्टियां आने लगीं और गंभीर हो गई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए और फिर राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने भी खेत में वही मटर खाए थे, जिसके बाद उन्हें भी उल्टियां हुईं। शक है कि खेत में कीटनाशक छिड़काव के कारण यह घटना हुई हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *