दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के पैसों के हिसाब किताब को लेकर चल रहे विवाद के बीच बंटी बैंस ने कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल की थी। जिसमें सिद्धू की माता चरन कौर और म्यूजिक डायरेक्टर बंटी बैंस के बीच बातचीत थी। वहीं, अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इसी मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर कर सारी बात साफ की है। उन्होंने साफ किया है बेटे का सारा हिसाब बंटी बैंस ही देखता था। 2020 में बंटी हमारे घर आया था। इस दौरान बैक डेट में काॅट्रेक्ट तक साइन करवाएं गए । सिद्धू के पिता बलकौर सिंह की पोस्ट को 5 प्वाइंटों में जानिए 1. ऑडियो सार्वनिक करके कहानी बनाना ठीक नहीं हम कभी भी अपनी निजी बातें सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहते थे। लेकिन जब हमारी ऑडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, तो सच स्पष्ट करना जरूरी हो जाता है। बंटी बेटा, अगर आप कह रहे हैं कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है, तो एक मां की ऑडियो सार्वजनिक करके कहानी बनाना ठीक नहीं है। 2.बाद बैक डेट में हमसे कांट्रेक्ट साइन करवाया 2022 में शुभदीप की मौत के चार दिन बाद, 4 जून 2022 को आप संपर्क करके घर आए। उस समय हम गहरे दुख में थे। हमें होश तक नहीं थी। उसी हालत में हमसे अगस्त 2020 की बैक-डेट का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया। इतनी जल्दबाज़ी क्यों थी? उस स्थिति में साइन करवाना कितना उचित था? 3. सारा हिसाब किताब आप ही देखते थे सारे पैसों का लेन-देन आप ही देखते थे। रिपोर्ट आपके पास होती थी। हमने सिर्फ आप पर भरोसा किया। आपने यह भी कहा था कि वन डिजिटल से इतनी बड़ी रकम एक साथ अकाउंट में न लिया करें, नहीं तो टैक्स का मामला बन सकता है। हम कभी शबीर से नहीं मिले, न ही हमारा बेटा मिला था। जिस व्यक्ति को हम जानते ही नहीं, उसके साथ हमने कौन-सा एग्रीमेंट किया? कौन-से फैसले लिए? कौन-से कागज़ साइन किए? हमें भरोसे में लेकर, बंटी बेटा, आपने ही सब कुछ करवाया। गुरप्रीत से हम सिर्फ एक बार मिले थे, और वह भी आप ही मिलवाकर लाए थे। शुभ के जाने के बाद भी हम उनसे सिर्फ एक बार ही मिले, वह भी आप ही लेकर गए थे। 4.2020 में आप शुभ के पास काम मांगने आए आप 2020 में शुभ के पास काम मांगने आए थे। शुभ ने आप पर भरोसा करके सारा काम आपको सौंप दिया। अगर आपको पता था कि शबीर सही तरीके से काम नहीं कर रहा, तो आपका फर्ज था कि हमें बताते। आपका फर्ज था कि सारा काम वापस लेते, सारे पैसे क्लियर करवाते और जिम्मेदारी से बात खत्म करते। कम से कम हमें समय रहते सच बताते। लेकिन न आपने काम वापस लिया और न ही हमें समय पर सच्चाई बताई। अब जब हिसाब-किताब और पैसों की बात है, तो हम चाहते हैं कि हमारा पूरा हिसाब साफ किया जाए, न कि अपना पल्ला झाड़ लिया जाए। 5. शराब या गुरप्रीत से हमारी सीधी डीलिंग नहीं हमारी शबीर और गुरप्रीत के साथ कोई सीधी डीलिंग नहीं थी। हम किसी को भी नकारात्मक नहीं बनाना चाहते। हमने हमेशा कहा है कि घर आकर बैठकर बात करें। लेकिन या तो पूरा हिसाब लेकर आएं, या फिर शबीर मोमिन और गुरप्रीत को साथ लेकर आएं और खुलकर हिसाब-किताब करें। हमें अपनी पेमेंट और सच चाहिए। उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जो हमारी समस्या को अपनी समझकर इस लड़ाई में हमारा साथ दे रहे हैं। हमें सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए। आखिर यह विवाद कैसे शुरू हुआ सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से परिवार हर साल उसके कुछ पहले गाए हुए गाने जो उनके पास सुरक्षित है। उसे रिलीज करता है। वहीं, कई गाने जो मीडिया में चल रहे है। इस सारे काम एक कंपनी देखती है। परिवार का दावा है कि कंपनी द्वारा उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। न ही उन्हें उनके गानों की रिपोर्ट भेजी जा रही रही है। 25 जून 2025 को मानसा पुलिस को शिकायत दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन पहले मानसा एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया। साा ही कार्रवाई की मांग की। मानसा के थाना सदर पुलिस ने चरण कौर के बयानों पर वन डिजिटल कंपनी के साथ गुरप्रीत सिंह व शबीर मोमिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


