छत्तीसगढ़ सक्ताहा गाड़ा समाज खल्लारी ने महाशिवरात्रि पर रविवार को अपने इष्ट देव भगवान भोलेनाथ का खल्लारी स्थित सामाजिक भवन में विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर सामाजिक जन के उपस्थिति में बाजे गाजे के साथ समाज के महिला व छोटे बडे़ बालिकाओं ने गांव के मुख्य मार्ग व गलियों में कलश यात्रा निकाली। जहां भगवान शिवजी व माता पार्वती का बारात निकाला गया। जहां भगवान शंकर बोले बाबा के जयकारे से गांव के गली मोहल्ला गुंज उठा। इस दौरान कलश यात्रा का गांव में सभी ने स्वागत किया। कलश यात्रा व पुजा अर्चना पश्चात उपस्थित लोगों को भोजन प्रसादी दी गई। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष राहुल कुलदीप, उपाध्यक्ष विश्राम मरकाम, सचिव कुलेश्वर भारती, सहसचिव तेजराम तांडी, कोषाध्यक्ष पंचराम चौहान, यशवंत चौहान, रैनुलाल, रामेश्वर, हेमचंद सहित अन्य मौजूद थे।


