रेलवे प्रशासन द्वारा हावड़ा खातीपुरा के बीच 25 फरवरी से और पुणे-निजामुद्दीन के बीच 27 फरवरी से होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे करेंगी। इसी तरह दो ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। हावड़ा–खातीपूरा 25 से हावड़ा-खातीपुरा के बीच 25 फरवरी से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा यह ट्रेन दोनों ओर से दो-दी फेरे करेगी। ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा से 25 फरवरी और 11 मार्च को रात 11.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपूरा से 27 फरवरी और 13 मार्च को शाम 5 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन हावड़ा, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई तथा दौसा स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय के 4,शयनयान के 10 एवं सामान्य श्रेणी के 6 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। पुणे-निजामुद्दीन होली स्पेशल 27 से गाड़ी संख्या 01491 पुणे से 27 फरवरी और 6 मार्च शाम 5.30 बजे रवाना होकर रात 8 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01492 निजामुद्दीन से 28 फरवरी और 7 मार्च को रात 9.25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.55 बजे पुणे पहुंचेगी। पुणे से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय सुबह 11 और निजामुद्दीन से सुबह 5.40 बजे रहेगा। रास्ते में यह ट्रेन लोणावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय, 4 वातानुकूलित तृतीय, 8 शयनयान तथा 4 सामान्य सहित कुल 20 कोच होंगे। गांधीधाम–भागलपुर और संतरागाछी-अजमेर के फेरे बढ़े रेलवे ने होली के अवसर पर गांधीधाम-भागलपुर (09451-52) के चार-चार और संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन (08611-12) के पांच-पांच फेरे और बढ़ाए हैं। गांधीधाम-भागलपुर अब 30 मार्च और संतरागाछी अजमेर 4 अप्रैल तक चलेगी। इन ट्रेनों की समय सारणी पहले की तरह रहेगी।


