शिवाजी जयंती पर खरगोन में निकली शोभायात्रा:पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए समाजजन, जय भवानी-जय शिवाजी के लगे जयकारे

खरगोन में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षत्रिय मराठा समाज ने बुधवार शाम 6 बजे कुंदा किनारे से शोभायात्रा का आयोजन किया। शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ निकली यात्रा में समाजजनों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। बाइक रैली में शामिल पुरुषों ने भगवा साफा और कुर्ता पायजामा पहना। महिलाएं नववारी साड़ी में नजर आईं। सभी भगवा ध्वज लहराते हुए जय भवानी-जय शिवाजी के जयकारे लगा रहे थे। कई समाजजन तलवारें लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन कुंदानगर मल्हार मांगलिक भवन में हुआ। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज का पूजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। समाज की गतिविधियों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय सोनोने, उपाध्यक्ष गोपाल गोमठे, सचिव अमित दलवे, नंदा कराले और सचिन मोरे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *