डोटासरा के ‘डुप्लिकेट’ बोले- घर से नहीं निकल पा रहा:लोग बोलते- साहब आ गए, इनके लिए चाय बनवाओ, मैं को बस एक कैटरिंग वाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लिकेट नरेश सिंधी इन दिनों चर्चा में हैं। सीकर पहुंचे नरेश सिंधी से भास्कर ने बात की तो उन्होंने बताया कि रील वायरल होने के बाद से घर से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। जहां जाता हूं लोग फोटो खिंचवाने आ जाते हैं। बोलते हैं कि साहब आ गए हैं। दरअसल, एक शादी में खाना खाते हुए मेडिकल रिप्रजेंटेटिव नरेश सिंधी की रील वायरल हो गई। लोग उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समझने लगे। नरेश सिंधी की उस रील को अब तक 22 लाख लोग देख चुके हैं। डोटासरा ने मिलने के लिए जयपुर पहुंचे अब नरेश सिंधी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मिलने के लिए जयपुर पहुंचे। लाडनूं से जयपुर जाते समय नरेश सिंधी कुछ देर सीकर में कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल के ऑफिस रूके। यहां लोगों ने उन्हें देखा तो लगा गोविंद सिंह डोटासरा भी आ गए। माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नरेश सिंधी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। आगे पढ़िए पूरी बातचीत… भास्कर : एक रील से कितना कुछ बदला?
नरेश सिंधी : सबकुछ बदल गया, लोग अब नरेश के नाम से नहीं गोविंद सिंह डोटासरा के नाम से जानते हैं। भास्कर : गोविंद डोटासरा ने जयपुर मिलने बुलाया है, क्या उम्मीद है?
नरेश सिंधी : बिल्कुल जा रहे हैं, उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। भास्कर : वायरल रील के बाद गमछा भी पहना?
नरेश सिंधी : गोविंद डोटासरा के गमछे का प्रभाव आज भी पड़ता है। पहले उन्होंने गमछा घुमाया था, अब हमने घुमाया है। भास्कर : लोग अब किस नाम से ज्यादा पहचानते हैं?
नरेश सिंधी : लोग अब नरेश के नाम से कम और गोविंद सिंह डोटासरा के नाम से ज्यादा पहचानने लगे हैं। लोग अब कहते हैं कि आओ, हमारे साथ फोटो खिंचवाओ। भास्कर : रील वायरल होने के बाद आपकी जिंदगी में क्या है? जवाब : अब घर से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। काम-धंधे पर भी नहीं जा पा रहा हूं। बाहर निकलते ही लोग कहते हैं कि आओ इधर आओ, फोटो खिंचवाओ। फिर लोग कहते हैं साहब आए हैं। चाय बनवाओ-कॉफी बनवाओ, ये हाल है। भास्कर : सब जानना चाहते हैं कि डोटासरा जैसी शक्ल वाले कोई नेता हैं क्या? जवाब : नहीं, मेरा तो कैटरिंग का काम है और मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हूं। शक्ति सिंह ने मेरी वीडियो डाली और वो वायरल हो गई, ये बात है। कौन हैं नरेश सिंधी नरेश सिंधी मूल रूप से जयपुर के निवासी हैं। पिछले लगभग 20 सालों से लाडनूं में रह रहे हैं। वे मेडिकल क्षेत्र में नौकरी करने के साथ-साथ कैटरिंग का बिजनेस करते हैं। डोटासरा के ननिहाल में कैटरिंग के लिए गए थे यह वीडियो डोटासरा के ननिहाल रिंगण गांव में आयोजित एक विवाह समारोह का है। नरेश कुमार वहां कैटरिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। समारोह में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि वे बिल्कुल पीसीसी चीफ जैसे दिखते हैं। इसके बाद मौके पर उनका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो तेजी से शेयर हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *