बठिंडा में मुठभेड़ के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में मारी गोली, एक घायल, ड्रग्स सप्लाई करते थे

बठिंडा में पुलिस ने एक लुटेरे नीरज उर्फ काला को एनकाउंटर में घायल कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से नीरज समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि परसराम नगर स्थित एक बिल्डिंग में कुछ लोग ड्रग्स का सेवन और सप्लाई कर रहे हैं। ये आरोपी रेलवे स्टेशन से आने वाले उन लोगों को भी लूट का शिकार बनाते थे, जो अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए आते थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा सूचना मिलने पर थाना शहर के इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ बिल्डिंग पर छापा मारा। इस दौरान नीरज उर्फ काला ने अपनी देसी कट्टे से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पहले हवा में फायरिंग की, लेकिन जब नीरज ने दोबारा गोली चलाई, तो पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। नीरज के घायल होने के बाद उसके चार अन्य साथियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *