जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। भास्कर समाधान सेगमेंट के माध्यम से शहर के अलग-अलग इलाकों से कचरा जमाव, नालों की मरम्मत के बाद मलबा नहीं उठाने और क्षतिग्रस्त पुलिया जैसी शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि, दो स्थानों पर शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से कार्रवाई कर लोगों को राहत भी दी गई। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। खाली प्लॉट बने कचरा डंपिंग पॉइंट, सफाई वाहन भी अनियमित बंबाला क्षेत्र से यतेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में लगातार कचरा डाला जा रहा है। धीरे-धीरे वहां बड़ा कचरे का ढेर बन गया है। सफाई वाहन भी 2–3 दिन में एक बार ही आता है, जिससे बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई की मांग की है। खुले में कचरा डिपो से फैल रही दुर्गंध, बीमारी का खतरा पुरानी बस्ती के राहुल पारिक ने बताया कि उनके क्षेत्र में खुले में कचरा डाला जा रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और सफाई व्यवस्था नियमित नहीं है।
मानसरोवर में नाले की मरम्मत का मलबा बना परेशानी मानसरोवर के मध्य मार्ग स्थित वरुण पथ से विक्रम ने शिकायत की कि नाले की मरम्मत के बाद निकला मलबा वहीं छोड़ दिया गया है। इससे गंदगी फैल रही है और सड़क भी संकरी हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। अजमेर रोड पर पुलिया में गैप, हादसे की आशंका अजमेर रोड क्षेत्र से सुरेश महावर ने बताया कि पुलिया के बीच बड़ा गैप बन गया है और पुलिया का हिस्सा धंसता नजर आ रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है। शिकायत के बाद दो जगह मिली राहत जगतपुरा में मंदिर के पास हटाया कचरा ब्रिज विहार रोड स्थित शिव मंदिर के पास पिछले करीब 15 दिनों से कचरा जमा होने की शिकायत हृदय भारद्वाज ने की थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कचरा उठवाकर पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को राहत मिली।
सुभाष चौक में भी हुई सफाई, लोगों ने ली राहत की सांस सुभाष चौक से मोहम्मद हनीफ ने लंबे समय से कचरा नहीं उठने की शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद कार्यवाहक जमादार अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई टीम भेजी। टीम ने कचरा उठाकर क्षेत्र की सफाई करवाई, जिससे लोगों को राहत मिली। अब्दुल रज्जाक बने आज के “पब्लिक के स्टार”
सुभाष चौक से मोहम्मद हनीफ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से कचरा जमा था। नियमित उठाव नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही थी और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। मामला सामने आने के बाद कार्यवाहक जमादार अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई। उनके निर्देश पर सफाई टीम मौके पर पहुंची और जमा कचरा उठवाकर पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई गई।
भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 2.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 3.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 4.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 5.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 6.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 7.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 8.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 9.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 10.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत


