महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा सत्र 2025-26 के परीक्षा आवेदन पत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सेमेस्टर स्कीम से आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब बिना विलम्ब शुल्क 19 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि सौ रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 23 फरवरी तथा परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है। ई मित्र कियोस्क से भी आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा आवेदन पंत्र दिसम्बर 2025 परीक्षा स्नातक (एनईपी) द्वितीय वर्ष (सेमेस्टर द्वितीय) व तृतीय वर्ष (सेमेस्टर पांच) के लिए उपलब्ध है। बीए व बीकॉम के नियमित, पूर्व व स्वयंपाठी विद्यार्थी, बीएससी (बीएससी, नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, बीएससी आईटी), बीसीए, बीबीए, बीपीईएस, बीएससी फूड साइंस एंड न्यूट्रिशियन के नियमित एवं एवं पूर्व विद्यार्थी, द्वितीय वर्ष (सेमेस्टर तृतीय) बीए ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ज्योग्राफी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, बीकॉम ऑनर्स एबीएसटी, बीएससी ऑनर्स कैमेस्ट्री, गणित के नियमित विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) (केवल सत्र 2023-24 व 2024-25 के अनुत्तीर्ण विद्यार्थी) बीए व बीकॉम के पूर्व छात्र व स्वयंपाठी छात्र, बीएससी (बीएससी, नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, बीएससी आईटी), बीसीए, बीबीए, बीपीईएस, बीएससी होम साइंस, बीएससी फूड साइंस एंड न्यूट्रिशियन, बीए ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ज्योग्राफी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, बीकॉम ऑनर्स एबीएसटी, बीएससी ऑनर्स कैमेस्ट्री, गणित के पूर्व छात्र बिना विलम्ब शुल्क 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एक सेमेस्टर पेपर को अधिकतम तीन अवसरों में करना होगा उत्तीर्ण विद्यार्थी को अपने एक सेमेस्टर के पेपर्स को अधिकतम 3 (1+2) अवसरों में उत्तीर्ण करना होगा। विद्यार्थी ने जिस महाविद्यालय से आवेदन पत्र भिजवाया है, यह आवश्यक नहीं है कि विश्वविद्यालय द्वारा उसी अनुसार परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जाए। विश्वविद्यालय द्वारा इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए करें CLICK


