शिवाजी जयंती पर खंडवा में 4 जगह से निकली शोभायात्रा:जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए, भगवा पताका फहराई

छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर खंडवा में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग 4 स्थानों से पालकी व शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन शिवाजी नगर (दादाजी वार्ड), शिवाजी चौक, टपालचाल और घासपुरा में हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महाराष्ट्रीयन समाज ने भागीदारी की। समाजजन पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शामिल हुए। शिवाजी महाराज की फोटो और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पालकी में विराजित कर भ्रमण कराया। जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए। वहीं भगवा पताका फहराई गई। शिवाजी नगर में प्रवीण थिटे, कुणाल वर्मा, बाला मोजर, दीलिप पटेल, राजेश बोबडे, मनीष पिसाल, निलेश ढवले, विजय पोले, नवनाथ चौहान, मुकेश नाईगुड़े, अनुज आव्हाड़, जितेंद्र थिटे आदि मौजूद थे। टपालचाल पर आयोजन से पहले पुलिस कंट्रोल रूम तक भगवा झंडे लगाएं गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *