शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में पांच माह पहले मिले नरकांकाल की पहचान के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पिपरौदा आलम गांव में नरकंकाल की पहचान डीएनए टेस्ट से 21 वर्षीय जयंत कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र था। पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद मृतक की पत्नी साक्षी लोधी समेत 8 ससुरालियों के खिलाफ दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी ससुर हेमराज लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि जयंत की शादी डेढ़ साल पहले रमपुरा थाना पिछोर की रहने वाली साक्षी लोधी से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद विवाद के चलते साक्षी अपने मायके चली गई थी। जयंत ने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों में पत्नी साक्षी, ससुर हेमराज, सास देशवती, साला नितिन, ससुर का मौसिया करन लोधी, चचिया ससुर राजाराम, ममिया ससुर महेंद्र और पत्नी की बहन नैंसी के ससुर रायसिंह को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों ने जयंत के साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।


