प्रेमिका ने तलाक का वादा किया, फिर मुकर गई:शाजापुर में युवक ने जहर पिया, अब खतरे से बाहर

शाजापुर जिले के उकावदा चौकी के सामने रहने वाले एक युवक ने बुधवार शाम करीब 7.30 बजे जहर पी लिया। युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह खतरे से बाहर है। पीड़ित युवक साहिल के पिता असलम खान के मुताबिक, गांव के इमरान की पत्नी ने मेरे बेटे से 20 फरवरी को तलाक लेकर उससे शादी करने का वादा किया था। बाद में वह अपने पति इमरान के साथ मिलकर साहिल को धमकियां देने लगी। उन्होंने साहिल को थाने में बंद कराने और चाकू मारने की धमकी दी। इसी तनाव में साहिल ने जहर पी लिया। उकावदा चौकी थाना प्रभारी रमेश यादव के अनुसार, इमरान और साहिल दोनों ड्राइवर हैं। इमरान की पत्नी और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद में कुछ दिन पहले दोनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। दोनों को जमानत मिल गई थी। कुछ दिन पहले इमरान ने सलसलाई थाने में साहिल की शिकायत दर्ज कराई थी। आज साहिल को बयान के लिए थाने बुलाया गया था। इसके बाद उसने घर जाकर जहर पी लिया। पुलिस युवक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *